फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीन व चार दिसंबर को मनाई जाएगी फलाहारी बाबा की पुण्यतिथि

Mon, 17 Nov 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गणेश गिरि फलाहारी बाबा की पुण्यतिथि पर तीन व चार दिसंबर को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। मंदिर समिति की बैठक में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। तीन दिसंबर को सुबह नौ बजे अखंड रामायण का पाठ होगा। शाम पांच बजे धूना स्थापना व पूजा होगी। वहीं, चार दिसंबर को सुबह नौ बजे अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद फलाहारी बाबा की मूर्ति का स्नान, अभिषेक, शृंगार व पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाएगा। बताया गया कि महोत्सव के प्रमुख आचार्य भगवताचार्य देवी प्रसाद भट्ट होंगे। बैठक में डॉ. विरेंद्र सिंह रावत, रणजीत सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी, हेमेंद्र नौटियाल, अनूप रावत, विश्वजीत बड़थ्वाल, नरेंद्र जखमोला, रविंद्र पाल नेगी, सुमित नेगी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें