फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फर्जी वित्तीय कंपनी का भंडाफोड़, मुख्य संचालक गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरडी, एफडी जमा कर व अधिक ब्याज का लालच देकर की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन

कोटद्वार। पुलिस ने फर्जी वित्तीय कंपनी का भंडाफोड़ कर कंपनी के मुख्य संचालक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिक ब्याज का लालच देकर और आरडी, एफडी जमा कर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि 5 सितंबर, 2024 को आमपड़ाव निवासी यास्मीन ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने सितंबर, 2023 से सितंबर 2024 तक बोहरा कंपनी के डायरेक्टर भीम सिंह के कहने पर कंपनी में एक वर्ष की अवधि के लिए खाता खोलकर 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 36,500 रुपये जमा किए थे। तय अवधि पूर्ण होने के बाद भी कंपनी ने ब्याज सहित धनराशि वापस नहीं की। कंपनी के संचालकों ने ऑफिस बंद कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर मामले में विवेचना शुरू की गई। विवेचना सामने आया कि कंपनी की ओर से कोटद्वार के अलावा राज्य में अन्य जगहों पर भी कई लोगों से खाते खुलवाकर लाखों रुपये जमा कराए गए हैं। ब्याज सहित मूल रकम लौटाने का झांसा देकर कंपनी फरार हो चुकी है। कंपनी मालिक के विरुद्ध जनपद देहरादून व टिहरी में पहले भी धोखाधड़ी के मामले में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


कंपनी को धन जमा कराने का नहीं था अधिकार
कोतवाल रमेश तनवार ने मुख्य आरोपी दिलीप सिंह बोहरा से हुई पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी व उसके अन्य साथियों भीम सिंह, प्यारे राम, बालकरण, सुरेंद्र सिंह नेगी एवं सूरजमनी सेमवाल आदि ने मिलकर बोहरा ग्रामीण विकास निधि लिमिटेड नाम की एक कंपनी खोली थी। कंपनी मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स भारत सरकार में पंजीकृत तो थी लेकिन कंपनी को जनता से धनराशि एकत्रित करने, आरडी, एफडी अथवा अन्य जमा योजनाएं संचालित करने का अधिकार नहीं था। फिर भी पासबुक जारी कर अवैध तरीके से धन जमा कराया जाता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें