मकर सक्रांति मेला किशनपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुती देते गढ़रत्न नरेंद्र ?
- फोटो : KOTDWAR
मकर संक्रांति गेंद मेला समिति किशनपुर की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम दिन गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के सुरों के जादू ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में झंडीचौड़ क्लब ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि इस तरह के मेलों से आपसी सौहार्द बनता है साथ ही हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने इस मौके पर हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारैण, सुत्रा की दौलि, मिले दारू बोला, आई पंचमी माऊ की, जीत लांदा तांदि, मेला खोलौं मा धौला रोलौं मा, मैं देहरादून वाला हूं आदि आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। लोकगायक अनिल बिष्ट और लोकगायिका मीना राणा ने चैता की चैतवाली, सेल्फी बांद, पाबौ बाजार, ओ साहिबा, चंदना मेरा पहाड़, ऐ जा स्वामी प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने तेरी खुटयूं मां, फूल फूलयो यारा, देश रंगीला, आ लेके चलूं तुझको, रानीखेता राम डोला, गजमन पाणी, महाकाली नृत्य पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, पार्षद मनीष भट्ट और अमित नेगी आदि मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिता के फुटबाल फाइनल में झंडीचौड़ क्लब ने केएफसी किशनपुर को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की