फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीमोफीलिया के मरीजों को नि:शुल्क प्रदान किए फैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमोफीलिया रोगियों के लिए नगर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों को रोग से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी मुहैया कराने के साथ ही उन्हें फैक्टर एवं फिजियोथेरेपी किट का निशुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन


ऋषिकेश की संस्था इंटास फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आयोजित शिविर में डॉ. इमरान, डॉ. अभिनव नेगी, डीएस नेगी एवं एएस सजवाण की उपस्थिति में डॉ. शशिकांत ने शिविर में आए हिमोफीलिया से ग्रसित आठ रोगियों को फैक्टर एवं फिजियोथेरेपी किट निशुल्क प्रदान की। डॉ. शशिकांत ने शारीरिक व्यायाम के महत्व पर जोर देते हुए मरीजों को आवश्यकतानुसार फिजियोथेरेपी के लाभ की भी जानकारी दी। संस्था के को-ऑर्डिनेटर नवीन कुमार ने बताया कि भविष्य में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सीय सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें