फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिविर में 323 मरीजों की आंखों की हुई जांच

Mon, 27 Oct 2025 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। हंस अस्पताल सतपुली में सोमवार से पांच दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर की शुरुआत हुई। पहले दिन 323 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में डॉ. शैलेंद्र ने मरीजों की आंखों की जांच की। जांच में कई मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत, कुछ में आंखों में जलन, धुंधलापन, और कुछ मरीजों में रोशनी में कमी की समस्याएं पाई गईं। 33 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि के उपरांत उन्हें सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया। 57 मरीजों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। शिविर में मरीजों को दवाइयां, खून की जांच एवं ब्लड प्रेशर, शुगर जांच की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर 31 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें