सतपुली। हंस अस्पताल सतपुली में सोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन 271 लोगों की आंखों की जांच की गई। मंगलवार को शिविर में आंखों की जांच डॉ. शैलेंद्र ने की। कई मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। 15 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। 43 मरीजों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। दवाइयां, खून की जांच एवं ब्लड प्रेशर व शुगर जांच की सुविधा भी निशुल्क दी गई। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।