कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं नरेंद्र भाई मोदी विचार मंच के सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की। परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह रावत, संजय असवाल, हरीश खुगशाल, सीपी डोबरियाल ने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में उत्तराखंड में खुले अनगिनत शराब के ठेकों पर अंकुश लगाने, लिविंग एंड रिलेशनशिप कानून देव भूमि से समाप्त करने, जंगली जानवरों से लोगों का जीवन बचाने के प्रति संबंधित विभाग, प्रशासन और सरकार को गंभीर बनाने, लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए न्यायालय में ठोस पैरवी करने करने और पूर्व सैनिकों एवं जनता से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण करने की मांग की।