फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: धराली पहुंचकर आपदा पीड़ितों से मिले पूर्व सैनिक

Fri, 24 Oct 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के सदस्य धराली, उत्तरकाशी पहुंचकर आपदा पीड़ित आठ परिवारों से मिले। उनका दर्द बांटा और उनकी मदद की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का दल धराली, उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पेंशन का एक हिस्सा स्वेच्छा से दान करने का निर्णय लिया है, जो आपदा पीड़ित परिवारों के लिए एक छोटी सी मदद होगी। इस दौरान समिति सदस्य पीड़ित आठ परिवारों से मिले, जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया। वहीं, धराली आपदा में घायल हुए लोगों और उनके परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता देने के साथ ही संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मेहरबान सिंह चौहान, जीत सिंह भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल सिंह नेगी, ठाकुर सिंह गुसाईं शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें