पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में गोशाला का संचालन शुरू करने की मांग उठाई गई। काशीरामपुर तल्ला स्थित नगर निगम की गोशाला में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में बनी गोशाला में 50 लावारिस पशुओं का रखा जा सकता है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक गोशाला का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। जबकि नई गोशाला भी बनकर तैयार हो चुकी है। इस मौके पर नगर निगम प्रशासन से दोनों गोशालाओं का संचालन शुरू करने की मांग की गई। बैठक में महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। परिषद के अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीपी डोबरियाल, उमेद सिंह चौधरी, बलवान सिंह रावत और सुभाष कुकरेती आदि मौजूद रहे।