कण्वघाटी/कोटद्वार। मालिनी गौरव सेनानी व पूर्व अर्द्धसैन्य बल संगठन किशनपुर की श्रीरामपुर में हुई सभा में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मेजर जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की।
पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को देखते हुए मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में अवतार सिंह चौहान, विद्या दत्त केष्टवाल, भारत भूषण बलूनी, सचिव दौलत सिंह रावत, सुदर्शन नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, सुभाष केष्टवाल, मोहन चंद्र सती, राजेंद्र जजेड़ी, पुष्कर जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद