फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल का निकासी नाला चोक, गंदगी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बना सिडकुल का निकासी नाला चोक पड़ा है, जिसमें जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के स्टील प्लांटों का दूषित पानी की निकासी होती है। ऐसे में भाबर के जशोधरपुर-हल्दूखाता मोटर मार्ग के किनारे के लोग खेतों में जमा गंदे पानी की दुर्गंध से परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश ध्यानी, उमेंद्र बडोला, अजय कुमार, सुरेश राणा, बृजमोहन रावत, राजू डबराल, नागेंद्र ध्यानी, दीपक बिष्ट, नवीन शर्मा, सावन कुमार, कविता देवी, सावित्री देवी, मालती बिष्ट का कहना है कि नाले में जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान स्थित स्टील इकाइयों और वहां बने होटलों, ढाबों का सीवर और गंदा पानी और कचरा भी डाला जा रहा है। लोगों ने शीघ्र समस्या का हल न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पार्षद वार्ड नंबर 40 मनीष भट्ट का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व समस्या मेयर को बता चुके हैं। तब उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें