कण्वघाटी/किशनपुर। मालिनी गौरव सेनानी एवं अर्द्धसैनिक बल संगठन के समारोह स्थल पर काश्तकारों की बैठक आयोजित की गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक एवं बेहतर खेती के तरीकों की जानकारी दी।
भाबर के श्रीरामपुर में आयोजित बैठक में कृषि विशेषज्ञ अजय किशन ने जैविक खेती के फायदे और इसके तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान किसानों ने सहकारी समितियों में निजी कंपनियों से अनुबंध किए जाने पर आपत्ति जताई। कहा कि इफ्को (इंडियन फॉर्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड) एक प्रमुख भारतीय सहकारी संस्था है जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में है और मुख्य रूप से उर्वरकों के उत्पादन और विपणन का कार्य करती है। बैठक में भीमसिंहपुर सहकारी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र जलाल, पार्षद जेपी बहुखंडी, कुबेर जलाल, सतेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन बिष्ट, वीरेंद्र राणा, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद