फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
एसजीआरआर पदमपुर कोटद्वार के एनएसएस शिविर में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर के एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कैंप फायर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी दलजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश उनियाल और प्रधानाचार्य डीएम रतूड़ी ने संयुक्त रूप से किया। स्वयंसेवियों ने इस दौरान गढ़वाली गीत ठंडो रे ठंडो..., घुघुती घुराण लगी मैरा मैत की... पर सुंदर प्रस्तुतियां दी। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। स्वयंसेवी नमन और प्रियांशी ने राधा-कृष्ण नृत्य लीला की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी सहित शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहे।
अंजलि गौड़ व अमन राणा बने उत्कृष्ट स्वयंसेवी
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के सात दिवसीय विशेष के अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने शिविर में सीखी बातों को अपने जीवन में आत्मसात करने और विवाह समारोह में मेलदार (मालू) के पत्तल में खाने की पहल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अंजलि गौड़ व अमन राणा उत्कृष्ट स्वयंसेवी चुने गए। कैंप फायर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने किया। इस मौके पर , महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मामचंद्र , विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकरी डॉ. डीसी बेबनी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डीसी मिश्रा, डॉ. कमल कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आरके द्विवेद्वी, डॉ. शिप्रा,डॉ. कृतिका क्षेत्री, डॉ. अर्चना, दिलबर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें