फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 09 Apr 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तहसील सभागार में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों व सुपरवाइजरों को बृहस्पतिवार को जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाओं और परिभाषाओं की विस्तृत व्याख्या की गई। फील्ड ट्रेनर शिक्षक उमेश वर्मा व जिला विकास प्राधिकरण की अवर अभियंता शक्कू ने एप के माध्यम से उत्तर भरने, डेटा सत्यापन करने, स्वगणना में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों की भूमिका, डेटा सुरक्षा एवं एप के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व बीते दिन दी गई जानकारी की समीक्षा की गई। साथ ही प्रगणक, पर्यवेक्षक से प्रश्नोत्तरी कर उत्तरों का विश्लेषण किया गया। स्वगणना पोर्टल की जानकारी से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर जनगणना निदेशालय उत्तराखंड से मास्टर ट्रेनर शिव कुमार ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस मौके पर चार्ज अधिकारी नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल, आरके देवकीनंदन नौटियाल, दीपक बेदवाल ने भी जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें