फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षा के साथ-साथ निभाएं सामुदायिक सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। विकास खंड जयहरीखाल के अंतर्गत संकुल केंद्र बरस्वार में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी संकुल समन्वयक चंद्रमोहन सिंह रावत एवं डॉ. ईश्वर शरण अग्रवाल, नोडल अधिकारी नरेंद्र मोहन बमराड़ा की उपस्थिति में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। जिसमें बाल अधिकार एवं संरक्षण, विद्यालय स्वच्छता, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, समग्र शिक्षा के उद्देश्य,आपदा प्रबंधन एवं विद्यालय सुरक्षा, बालिका शिक्षा, विद्यालय प्रबंधन समिति गठन, साइबर क्राइम क्या है, सामाजिक संपरीक्षा, विद्यालय विकास योजना, स्कूली बच्चों के लिए सरकारी सुविधाएं, नवाचारी कार्यक्रम, बाघ एवं गुलदार से बच्चों के बचाव आदि मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरस्वार, जड़ियाना, तूनीखाल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तूनीखाल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरस्वार के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं 29 सदस्यों के अलावा प्रधानाचार्य धीरेंद्र बिष्ट, आशीष मधवाल, विजय कुमार चंदोला, उर्मिला गुसाईं, सीमा थपलियाल, एसएमसी अध्यक्ष अनूप जदली आदि मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल अमित कुमार चंद ने प्रशिक्षण के बिंदुओं को आत्मसात कर विद्यालयों के विकास में योगदान देने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें