फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जीजीआईसी कोटद्वार में 16 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडौन के संयुक्त तत्वावधान में 16 अगस्त को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेले में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में हरिद्वार, देहरादून एवं कोटद्वार क्षेत्र की 10 से 15 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के पहुंचने की संभावना है। इन कंपनियों द्वारा करीब 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर), मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, बीटेक/एमटेक (मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल), बीबीए, एमबीए, स्नातक, बीएससी/एमएससी (केमिस्ट्री) सहित विभिन्न तकनीकी एवं शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रतियां, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रतियां, पासपोर्ट आकार के दो फोटो एवं सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र साथ लाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें