फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे कर्मचारी, डाकघरों में कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उप डाकघर सतपुली के अंतर्गत आने वाले सभी शाखा डाकघरों के कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उपडाकघर सतपुली और उसके अंतर्गत आने वाले सभी शाखा डाकघरों में कामकाज ठप रहा। सभी कर्मियों ने सतपुली पहुंचकर हड़ताल को अपना समर्थन दिया। आयोजित सभा में कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने, डाकघरों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने, एनपीएस को बंद करने, आठवां वेतन आयोग का गठन करने, वेतन पुनरीक्षण पांच वर्ष में करने की मांग की। इस अवसर पर धरने में सविता चौधरी, विजय सिंह, कलम सिंह, गोविन्द सिंह,अनूप कुमार, प्रवीण कुमार, नीरज सिंह, चंद्रपाल सिंह, महाराज सिंह आदि डाक कर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें