कोटद्वार/सतपुली। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पौड़ी विभाग की जिला टोलियों की बैठक ज्वाल्पा सिद्धपीठ में हुई। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए बेहतर कचरा प्रबंधन और ईको ब्रिक बनाने पर जोर दिया।
बैठक में वक्ताओं ने पौधरोपण, पेयजल संरक्षण और जीवन में प्लास्टिक के कम से कम उपयोग पर जोर दिया। साथ ही इको ब्रिक बनाने पर जोर देना होगा। पॉलीथिन, रैपर्स को बोतलों में बंद कर प्लास्टिक कचरे को जमीन पर बिखरने व फैलने से रोकना होगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी दिनों में पीपल और बरगद के पौधे रोपे जाएंगे। बैठक में क्षेत्र संयोजक रणवीर, उत्तराखंड प्रांत सह संयोजक चंदन, विभाग कार्यवाह संजय, विभाग संयोजक हरीश, जिला पौड़ी संयोजक पूर्ण सिंह, जिला कोटद्वार संयोजक दीपक, थलीसैंण जिला संयोजक ललित, टोलियों के कार्यकर्ता व पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल