फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्रास्टनगंज में फिर धमके हाथी, घर का दरवाजा तोड़ा

Fri, 24 Jul 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात एक शिशु हाथी समेत तीन हाथी स्थानीय निवासी मनीषा गोयल के आवासीय परिसर में घुस गए और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गमले तोड़ने के साथ ही घर का मुख्य दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से परिवार दहशत में आ गया। समाजसेवी राजेश थपलियाल ने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखे छोड़े और आग जलाई। काफी देर बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। कोटद्वार के रेंजर बिपिन चंद्र जोशी ने बताया कि हाथियों से एक आवासीय भवन को नुकसान पहुंचा है। क्षति का आकलन कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें