फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जयहरीखाल के गांवों में हाथियों की दहशत

Sun, 19 Jul 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से दो झुंडों की आवाजाही से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त की सड़क पर खड़ी बाइक, वन विभाग की गश्त जारी
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के दुर्गम गांवों में पिछले तीन दिनों से हाथियों के दो झुंडों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हाथियों ने काश्तकारों के बगीचों में घुसकर आम की तैयार फसल को नुकसान पहुंचाया है। बांस के पेड़ तोड़ डाले हैं और सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया है।
ग्राम पंचायत बड़गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह नेगी, ग्रामीण मुकेश चंद्र, आशीष भारद्वाज और अनूप भारद्वाज ने बताया कि खैंणी मल्ली, खैंणी तल्ली, पाठियूं और बड़गांव गांवों में हाथियों के दो झुंड लगातार पहुंच रहे हैं। हाथियों ने काश्तकार उम्मेद सिंह नेगी के बगीचे में आम की फसल और कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। बांस और चारापत्ती के पेड़ भी तोड़ डाले। सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि हाथी आबादी तक पहुंचे हैं। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने एक झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया लेकिन दूसरा झुंड आबादी क्षेत्र के आसपास ही मंडराता रहा। हाथियों के भय से लोग बगीचों में नहीं जा पा रहे हैं जिससे आम की फसल खराब होने लगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ और संबंधित वन चौकियों को दी गई थी लेकिन तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। क्षेत्र पोखड़ा रेंज से जुड़ा होने से वन विभाग की टीम को मौके तक पहुंचने में भी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांवों की सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, पोखड़ा रेंज के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि वह स्वयं मौके पर बने हुए हैं। हाथियों के पहले झुंड को तीन दिन पहले ही जंगल की ओर खदेड़ दिया था। दूसरे झुंड को भी आबादी क्षेत्र से दूर कर दिया गया है। क्षेत्र में वनकर्मियों की लगातार गश्त जारी है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें