फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने रोका यातायात, पेड़ उखाड़े

Fri, 15 Jan 2016 06:37 PM IST
कालागढ़ (कोटद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़-धामपुर मार्ग पर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और यातायात को बाधित रखा। उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने विभाग के गश्ती दलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों कालागढ़ कॉलोनी, रामगंगा बांध परियोजना के विभिन्न इलाकों व पुराने कालागढ़ में हाथी सक्रिय है। एक हाथी ने सुरक्षा बैरियर दो के निकट पुराना कालागढ़ मार्ग पर वाहनों के आवागमन को प्रभावित किया। वहीं कई पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक हाथी सूखास्रोत से निकलकर मुख्य मार्ग पर आ गया। हाथी के आ जाने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। रोडवेज की बसें, निजी वाहन काफी देर तक रुके रहे। दिन का उजाला होने पर हाथी सुरक्षा दीवार से होकर डीजल पावर हाउस की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें