फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूरा गांव में हाथी ने तोड़ा शौचालय, केले के पेड़ किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत धूराताल गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण का शौचालय क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही केलों के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने और हाथी को आबादी क्षेत्र से खदेड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामसभा धूराताल के धूरा गांव में सोमवार देर शाम को एक हाथी ग्रामीण भगुली देवी के आंगन में आ धमका। इस दौरान हाथी ने उनके शौचालय की छत और दीवारें तोड़ दीं। साथ ही ग्रामीण झंकरी देवी के केले के बगीचे को तहस-नहस कर डाला। ग्रामीणों ने शोच मचाकर किसी तरह हाथी को भगाया। इस दौरान हाथी ने खेतों की दीवार भी तोड़ डाली। ग्रामप्रधान सरदार सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हाथी धमक रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उधर, रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों के नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम गांव में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें