फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रो होम्योपैथी को प्रदेश में दिलाई जाएगी मान्यता: दिलीप रावत

विज्ञापन
उत्तराखंड इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम में लैंसडौन विधायक दिलीप रावत को ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन की ओर से इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मेटी की 212वीं जयंती मनाई गई। बालासौड़ स्थित एक बरातघर में आयोजित कार्यक्रम का लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा प्रणाली भारत में तेजी से विकसित हो रही है। लोग इस पद्धति को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति इलेक्ट्रो होम्योपैथी को राजस्थान की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मान्यता दिलाई जाएगी। डॉ. आरएस नेगी ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी शुद्ध हर्बल चिकित्सा पद्धति है। इसमें पेड़-पौधों के मूल अर्क से दवाई बनाई जाती है, जिसका रोगी पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस अवसर पर डीसीडीएफ के अध्यक्ष रविंद्र नेगी, रविंद्र वेलवाल, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. वीपी चमोली, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. सीएम नैथानी, डॉ. ऋषिपाल सिंह, डॉ. बीएस रावत, डॉ. डीएस रावत, डॉ. एके चौहान सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चिकित्सक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंदना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें