फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पहाड़ी से फिसलकर वृद्ध हथिनी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत कण्वाश्रम के जंगल में एक वृद्ध हथिनी की मौत हो गई। उसकी उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच की है। वन कर्मियों को शुक्रवार गश्त के दौरान जंगल में हथिनी के मृत होने की जानकारी मिली। रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल ने बताया कि कण्वाश्रम बीट के पास के सिविल वन क्षेत्र ईड़ा गांव के पास हथिनी की पहाड़ी से फिसलकर मौत होने की जानकारी मिली थी। पशु डॉक्टरों की टीम से उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जंगल में दफना दिया गया है। उसके सभी अंग सुरक्षित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें