सतपुली क्षेत्र में आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक व्यापारी, एक तहसील कर्मी और दो सीएचसी कर्मियों समेत कुल आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एक ही दिन में आठ लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से सतपुली प्रशासन अलर्ट हो गया है। शादियों का सीजन होने के कारण सतपुुुली के मुख्य बाजार में उमड़ रही भीड़ पर कोरोना का खौफ नहीं दिखाई नहीं दे रहा है।