फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट के समाधान को अभी से करने होंगे प्रयास: सेमवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के समाज कार्य विभाग में स्व. मोहन सिंह रावत गांववासी स्मृति में कल के लिए जल अभियान विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता पर्यावरण कार्यकर्ता एवं विभिन्न अभियानों के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि कल के लिए जल की आवश्यकता को देखते हुए जल संकट के समाधान को अभी से प्रयास करने होंगे, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे विश्व में लोगों को भारी जल संकट से जूझना पड़ेगा। विवि के समाज शास्त्र एवं समाज कार्य विभाग, पर्वतीय विकास शोध केंद्र एवं प्रकृति पर्यावरण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सेमवाल ने कहा कि जल ही सृजन करता है और जल ही प्रलय। जल संकट के समाधान के लिए यदि आम और खास लोग आगे नहीं आए तो ये संकट सब को ले डूबेगा। कहा इस अभियान के अंतर्गत लोगों से अपने प्रियजनों की याद में, जन्मदिन एवं जीवन के विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए उनको जल कुंड एवं कच्चे तालाब बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर सेमवाल की ओर से विभाग से एक जल स्रोत को गोद लेने की बात कही गई। जिस पर सभी ने सहमति जताई। विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ. किरण डंगवाल ने कहा कि कल के लिए जल अभियान को हमें गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने इसके लिए पौधरोपण करने, जल की बर्बादी रोकने व जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया। विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेपी भट्ट ने कहा कि द्वारिका सेमवाल द्वारा किए जा रहे सारे कार्य प्रयोग और आवश्यकता पर आधारित हैं। पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद दरमोड़ा, सेव हिमालय मूवमेंट के अध्यक्ष समीर रतूड़ी ने हिमालय में हो रहे अंधाधुंध अनियोजित निर्माण कार्यों पर चिंता जताई। संचालन विभाग के शिक्षक डाॅ. नरिंद्र चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रो. उमा बहुगुणा, डाॅ. किरण बाला, डाॅ. दिनेश, डाॅ. हनुमं, डाॅ. त्रतु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें