फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर होंगी शिक्षण संस्थाएं : मुख्यमंत्री

Mon, 25 Jan 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को पावकी देवी में नवसृजित उप तहसील के साथ ही डिग्री कालेज, पशु चिकित्सालय, आईटीआई और बौराई गांव में जीआईसी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ल्वैल का भवन लोकार्पण और 682.27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अलग-अलग 26 किमी मोटर मार्गों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने किया।

 उन्होंने पावकी देवी इंटर कालेज को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवानंद रतूड़ी के नाम से करने की घोषणा की।


पावकी देवी में आयोजित कार्यक्रम में उप तहसील के उद्घाटन अवसर पर सीएम ने वहां स्थित आईटीआई भवन कारगिल शहीद चैन सिंह और हाईस्कूल कारगिल शहीद जगत सिंह के नाम से करने सहित कई घोषणाएं की।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पावकी देवी में जल्द ही लोनिवि का निरीक्षण भवन बनाया जाएगा।

पावकी देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालय भवन का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा।

 उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि नव-सृजित उप-तहसील को जल्द ही गतिशील बनाएं, ताकि क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने लोनिवि को प्रस्तावित सड़कों का आगणन तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है।


विधायक सुबोध उनियाल ने 21 सूत्री मांगपत्र सीएम को सौंपा। सीएम ने लोक गायक विनोद बिजल्वाण और पदम गुसाईं को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।


इस मौके पर सीएम के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत, प्रमुख विनीता बिष्ट, पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, डीएम ज्योति नीरज खैरवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, राजेंद्र भंडारी, विनोद कुकरेती और गोविंद रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें