लोगों को संबोधित करते सुरेंद्र सिंह नेगी।
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के 54 दिनों के दौरान विकास कार्य रुकने से प्रदेश को सात सौ करोड़ का नुकसान हुआ है। कोटद्वार क्षेत्र के लिए बनाई गई विकास योजनाएं अंतिम चरण में रुक गई। सभी विकास योजनाओं के अटके कार्यों को जून तक हर हाल में पूरा किया जाएगा।
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज के लिए टोटल ग्रांट जारी करनी थी, कण्वाश्रम में विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए फारेस्ट से लैंड ट्रांसफर कराकर 27 मई को कोटद्वार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा दोनों योजनाओं का शिलान्यास होना था, लेकिन राष्ट्रपति शासन लगने से सभी कार्य अटक गए।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में मुफ्त इलाज की राशि बढ़ाने, लोगों को निशुल्क टेस्ट और सभी ब्लाकों में लोगों के इलाज के लिए डाक्टरों के सचल दल की महत्वाकांक्षी योजना भी अटक गई है। जून तक हर हाल में सभी योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। चोरी, चेन स्नेचिंग और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी पौड़ी को कोटद्वार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने और स्मैक के धंधे में लिप्त पुलिस कांस्टेबलों को चिह्नित कर दंडित करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो