तहसील प्रशासन ने भाबर के लछमपुर गांव में अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली तहसील में लाकर सीजकर दी है। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
तहसीलदार अबरार हुसैन ने बताया कि शनिवार को लछमपुर में एक अवैध भंडारण जब्त किया गया था जिसे राजस्व उपनिरीक्षक हल्दूखाता की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। रविवार तड़के उक्त भंडारण स्थल पर रोड़ी उठाने के लिए पहुंची एक जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को दबोच लिया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीनों वाहनों को तहसील में खड़ा कर दिया गया है।