फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: काफल के पेड़ की टहने टूटने से डंपर चालक खाई में गिरा, मौत

Tue, 12 May 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला शव
विज्ञापन

जयहरीखाल/कोटद्वार। पौड़ी हाईवे पर गुमखाल बाजार से करीब 100 मीटर आगे सतपुली की ओर वाहन खड़ाकर काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा लेकिन टहनी टूटने से वह खाई में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही लैंसडौन कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला।
द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम डाबर निवासी रोशन सिंह बिष्ट (55) पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट डंपर चालक है और इन दिनों हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर वे डंपर से मलबे को डंपिंग जोन में डालकर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि चालक ने सौभान स्थली के समीप एक मोड़ पर डंपर खड़ा कर दिया और पास में स्थित काफल के पेड़ की ओर चला गया।
विज्ञापन

इस बीच संतुलन बिगड़ने से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि डंपर चालक संभवतः काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। टहनी टूटने और संतुलन बिगड़ने से वह खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

एसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि चालक के खाई में गिरने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी, मां व दो छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें