फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा पुलिस ने बालासौड़ कोटद्वार को 108 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी के खेल मैदान में ऑल रनर दुगड्डा कमेटी की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें दुगड्डा पुलिस ने 108 रन से मैच में विजय हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच का बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। क्रिकेट मैच दुगड्डा पुलिस और बालासौड़ कोटद्वार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुगड्डा पुलिस चौकी टीम ने 12 ओवर में 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालासौड़ की टीम पुलिस के बॉलरों के सामने नहीं टिक सकी। टीम मात्र 11 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दुगड्डा पुलिस ने मैच 108 रनों से जीत लिया। खिलाड़ी करमा की ओर से 98 रन बनाने पर उसे मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जीआईसी में स्टेडियम के निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया गया। सरकार की ओर से शीघ्र स्टेडियम के निर्माण की कार्रवाई का भरोसा मिला है। इस अवसर पर सभासद दीपक ध्यानी, आयोजक कमेटी के अध्यक्ष शुभम शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित दुतपुड़ी, सचिव मुकेश, कोषाध्यक्ष शुभम भंडारी, टीम के कैप्टन राकेश गुसाईं, विकास गुसाई, संजीव कपूर, पूर्व प्रधान वीरेंद्र नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें