फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा नगर पालिका चुनाव : सीओ की अगुवाई पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पुलिस की ओर से नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर पुलिस ने नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल की अगुवाई में सोमवार को कोटद्वार थाना पुलिस ने नगर पालिका दुगड्डा के धनीराम बाजार, कमला नेहरू मार्ग, मोती बाजार व सुभाष बाजार वार्ड में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का संदेश दिया। सीओ ने बताया कि इसका उद्देश्य आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को बिना किसी डर, भय, लालच व किसी प्रलोभन के निष्पक्ष व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा होनी जरूरी है। इस बारे में एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। चेताया गया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की अराजकता और गैर कानूनी कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस अवसर पर सीओ निहारिका सेमवाल, कोतवाल रमेश तनवार, एसएसआई उमेश कुमार, सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा, एसआई जयपाल सिंह, सनेह चौकी प्रभारी दिनेश चमोली, एसआई विनोद कुमार, डॉ. हरीश चंद्र पुरोहित, दुगड्डा चौकी पुलिस और पीएसी के सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें