दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर दुगड्डा के समीप बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग करीब दो घंटे बाधित रहा। हाईवे शाम पांच बजे तक भी बहाल नहीं हो पाया।
बृहस्पतिवार शाम तीन बजे दुगड्डा में धुमाकोट मार्ग पर वन विभाग के चेक पोस्ट और नर्सरी के पास पहाड़ी दरकने लगी, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सूचना पर लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। लोनिवि दुगड्डा के सहायक अभियंता अजीत सिंह गुसाईं ने बताया कि शाम पांच बजे मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। भूस्खलन के चलते लोगों को आवाजाही में सावधानी बरतने की अपील की गई है।