फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कबड्डी व खो-खो में दुगड्डा व धौलखेतखाल रहे प्रथम

Fri, 02 Jan 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी दुगड्डा व जयहरीखाल के इंटर कॉलेज धौलखेतखाल में हुआ खेल महाकुंभ
विज्ञापन

कोटद्वार। युवा कल्याण विभाग पौड़ी की ओर से जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में न्याय पंचायत उमथगांव का दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। अंडर-14 व अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में दुगड्डा प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज धौलखेतखाल में हुए न्याय पंचायत धौलखेतखाल के खेल महाकुंभ में धौलखेतखाल का ही दबदबा रहा।
जीआईसी दुगड्डा में आयोजित खेल महाकुंभ का उद्घाटन मुख्य अतिथि उमरैला की प्रधान संगीता नेगी ने किया। अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लक्की, निकिता, 200 मीटर दौड़ में वंश, 800 मीटर दौड़ में तनीष नेगी, वर्षा नेगी, 400 मीटर दौड़ में नव्या रावत अव्वल रहे। चक्का फेंक में कार्तिकेय, गोला फेंक में नवनीत, भाला फेंक में तौसीब प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में शिवांशु, सोनाक्षी, 600 मीटर दौड़ में सौम्य, रिया, मुर्गा झपट प्रतियोगिता में रेहान, अक्षिता अव्वल रहे। लंबी कूद में अनुज, गोला फेंक में वंश प्रथम रहे। खेल महाकुंभ के संयोजक एवं जीआईसी दुगड्डा के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र खरकवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। धीरेंद्र सिंह रावत, संजय शर्मा, अशोक कुमार, उपांत रावत, कुमारी दुर्गेश पंवार आदि मौजूद रहे।
उधर, जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज धौलखेतखाल में न्याय पंचायत धौलखेतखाल के खेल महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानाचार्य दीनदयाल भारद्वाज, ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह रावत ने किया। बालक व बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अजय, सोनम, अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आयुष, अंबिका, 600 मीटर दौड़ में पावनी, आयुष अव्वल रहे। गोला फेंक में सुजल, संजना, ऊंची कूद में सुमित, संध्या प्रथम रहे। अंडर-14 व अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग की खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज धौलखेतखाल की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

मुर्गा झपट प्रतियोगिता में आयुष, आदित्य, अविका, सोनम, सुधीर, सचिन, सोनिया, सोनाक्षी, दिया, सृष्टि, वर्षा ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें