फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दिल्ली, हरियाणा के युवकों ने पुलिस और टीटीओ से की अभद्रता, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/दुगड्डा। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा के पास महिला परिवहन कर अधिकारी और पुलिस से अभद्रता के आरोपी छह युवकों को कोटद्वार में दबोच गिरफ्तार किया गया। सभी युवक नशे में धुत बताए जा रहे हैं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उनका बेस अस्पताल में मेडिकल करा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना भेज दी है। कार सवार ये युवक पौड़ी से कोटद्वार की ओर आ रहे थे। नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर दुगड्डा में टीटीओ ने उनका चालान किया तो वे भड़क उठे।
विज्ञापन

परिवहन कर अधिकारी (टीटीओ) प्रथम शशि दुबे ने बताया कि मंगलवार शाम को वह पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान दुगड्डा की ओर से आ रही एक कार को रोका गया तो चालक समेत कार में सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत मिले, जिस पर उनका चालान काटा गया। इस दौरान युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और कार को कोटद्वार की ओर भगा दिया। मामले में टीटीओ ने इसकी सूचना कोटद्वार कोतवाली पुलिस को दी। कार के कोटद्वार पहुंचने पर बुद्धा पार्क में वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने कार को रोक लिया। इस दौरान कार सवार युवकों ने कोटद्वार में भी पुलिस के साथ जमकर अभद्रता की। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। दबोचे गए कार सवार युवकों में जितेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी मोहम्मदपुर थाना महेंद्रगढ़ हरियाणा, अजीत नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी, उसका भाई विक्रम सिंह, दूसरा भाई रवींद्र सिंह नेगी सभी निवासी जनकपुरी नई दिल्ली, गब्बर सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी नई दिल्ली, मनमोहन सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी नजबगढ़ नई दिल्ली शामिल हैं। देर शाम पुलिस ने आरोपियों का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें