फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नशे में धुत चिकित्सक ने मरीज और तीमारदारों से की बदसलूकी

विज्ञापन
सतपुली अस्पताल में डॉक्टर की बदसलूकी पर एतराज करते तीमारदार। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सतपुली क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में नशे में धुत एक चिकित्सक ने मरीज के साथ आए तीमारदारों और चिकित्सालय में मौजूद स्टाफ के साथ बदसलूकी की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में सीएमओ पौड़ी ने आरोपी चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए जांच द्वारीखाल के चिकित्साधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

रविवार शाम को नौगांवखाल क्षेत्र से हृदय रोग से ग्रसित एक मरीज को 108 एंबुलेंस के जरिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली लाया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक नशे में धुत थे। उनसे जब मरीज को देखने के लिए कहा गया तो चिकित्सक ने मरीज के साथ आए तीमारदारों और चिकित्सालय में मौजूद स्टाफ के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम की मोबाइल से वीडियो बना ली और मामला सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहले ही बदहाल है। ऐसे में चिकित्सक भी नशे में धुत होकर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार ने आरोपी चिकित्सक का स्पष्टीकरण तलब किया है और पूरे मामले की जांच चिकित्साधिकारी द्वारीखाल को सौंपी गई है। जांच में चिकित्सक की लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें