फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ नशामुक्ति जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज में नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ, सशक्त व नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े तो विकसित भारत के लक्ष्य को शीघ्र पाया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की। इस मौके पर नगर क्षेत्र में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाजहित में नशामुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें