फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डीआरएम ने किया निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गुणवत्तापरक कार्य के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन कोटद्वार का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन भवन की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही रेल ट्रैक से मिट्टी का कटान रोकने के लिए कराए जा रहे पिचिंग कार्य में व्यवधान के संबंध में जानकारी कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीआरएम राजकुमार बुधवार दोपहर मुरादाबाद से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्पेशल कोच से उतरते ही उन्होंने रेल ट्रैक के आसपास मिट्टी कटान को रोकने के लिए किए जा रहे पिचिंग कार्य को देखा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पोकलेन चलाने के दौरान भूमिगत सिग्नल एंड टेलीकॉम केबल में मशीन उलझने से काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

डीआरएम ने विकल्प तलाश कर काम में तेजी लाने के लिए कहा। वहीं, डीआरएम को कई लोग रेल ट्रैक किनारे गुजरते दिखाई दिए। पता चला कि रेलवे का पिचिंग कार्य होने के कारण खाई खोदे जाने से लाइन पार का सीधा रास्ता बंद हो गया है। डीआरएम ने लोगों के पैदल गुजरने वाले स्थान पर तेजी से काम निपटाकर सीढ़ीनुमा रास्ता बनाने और बुजुर्गों, महिलाओं व स्कूली बच्चों के लिए रेलिंग लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं, सघन आबादी क्षेत्र से कूड़ा डाले जाने को देखते हुए रेलवे क्षेत्र में कूड़ा नहीं डालने देने को लेकर आरपीएफ पुलिस बल को मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे के ऊपरी तल पर बन रहे भवन का नक्शे से मिलान करते हुए निर्माण कार्य देख रहे कर्मचारी से गुणवत्ता और कार्य में तेजी लाने पर खास ध्यान देने के लिए कहा। मीडिया से बातचीत में डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में बन रहे रेलवे स्टेशन की भवन की प्रगति और कराए जा रहे पिचिंग कार्य को देखने वे यहां पहुंचे थे। इस दौरान मुरादाबाद रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी, एसएस कोटद्वार आशीष बिष्ट, आईओडब्लू कोटद्वार पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें