फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन-रिखणीखाल मार्ग पर चुंडई के पास एक ट्रैक्टर सड़क पर पलटकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह लैंसडौन-रिखणीखाल मार्ग पर चुंडई के पास सड़क निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक योगेश (24) पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम छज्जा रायपुर सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस से घायल को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लेकर आए। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। देहरादून ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें