फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने से पेयजल लाइन बंद, पांच किमी दूर से पानी ढो रहे लोग

सार

ग्राम पंचायत पैनलगांव और ग्राम पंचायत बुधगांव के लोग पांच किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत घेटुलगांव कोलागाड के लिए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। शीघ्र संबंधित विभाग से पत्राचार कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत पैनलगांव और ग्राम पंचायत बुधगांव के लोग पांच किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। नौ महीने से पेयजल लाइन बंद पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पीएमजीएसवाई और जलसंस्थान उनकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत घेटुलगांव कोलागाड के लिए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। उस समय विभाग की जेसीबी मशीन ने पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। तब से पानी की समस्या बरकरार है।
ग्राम पंचायत बुुधगांव के प्रधान देवेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत पैनल गांव के प्रधान शीशपाल सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य मठाली विक्रम सिंह नेगी ने दोनों विभागों पर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

-----------
ग्राम पंचायत बुधगांव और पैनलगांव की पेयजल लाइन पीएमजीएसवाई विभाग ने क्षतिग्रस्त की है। शीघ्र संबंधित विभाग से पत्राचार कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। - संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें