फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मियों ने की कार्यालयों में तालाबंदी

Thu, 17 Mar 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
तालाबंदी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चार महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारियों ने केंद्रीय कार्यकारिणी के आवाह्नन पर निगम के तीनों कार्यालयों में तालाबंदी की। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र वेतन का भुगतान करने की मांग की। शीघ्र वेतन को लेकर कार्रवाई नहीं होने पर पूर्ण हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निगम के अधिकारी और कर्मचारी जानकी नगर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ नारेबाजी की और निगम के तीनों कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के आश्वासन के बावजूद  कर्मचारियों को चार माह का वेतन नहीं मिला है।

पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता आर के चौहान ने कहा कि पेयजल निगम के कार्मिकों के वेतन भत्तों की पत्रावली अनुमोदन के बाद भी शासनादेश निर्गत नहीं किये जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है, चार महीने से वेतन नही मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सहायक अभियंता आरके चौहान, विशाल कुमार, एसपीएस देवरा, एसएन त्रिपाठी, शीशराम, सरिता गुप्ता, जोशी, प्रदीप बौड़ाई, आरडीएस नेेगी, संतोष कुमार, नितिन नेगी, छवि ठाकुर, योगेंद्र नाथ, रतन सिंह, हरीश ध्यानी, कुसुमलता डबराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें