फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता रही: नैथानी

Mon, 28 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी भरपुर हाईस्कूल  के उच्चीकरण के मौके पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा व क्षेत्र मेें पेयजल व्यवस्था रही है, जिसके तहत 15 विद्यालयों का उच्चीकरण व कई पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


कहा कि उनके कार्यकाल में विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग  में 15 विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है जबकि कई पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण करवाया गया है। इसके साथ ही युवाओं को तकनीक शिक्षा के लिए पालिटेक्नीक व आईटीआई कालेज खोले गए है।

कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में प्रधानाचार्योँ के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाएगी, जिससे विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कमी को पूरा किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि देवप्रयाग के निकटवर्ती  रौड़धार भटकोट क्षेत्र में सजवाण कांडा पेयजल योजना से शीघ्र पेयजल आपूर्ति शुरू करवाई जायेगी, जबकि बमाणा से नई टिहरी  के बीच नियमित बस सेवा संचालन होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही भटकोट क्षेत्र में रसोई गैस, बृद्धा पेंशन आदि के मामलों को निस्तारित किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि श्रवण कावड़ यात्रा से भरपुर पट्टी में विकास की नई शुरूआत हुई है। मंत्री ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी एसएस पुंडीर को भी आवश्यक कार्रवाही के निर्देश दिये। कार्यक्रम में योगिता तिवारी, कविता कैंतुरा, सुमन कोटियाल, गुड्डी देवी, रेखा, राधा भल्लभ भट्ट व संजय रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें