फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में घुस रहा नाले का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-10 पनियाली तल्ली में निकासी नाले को मलबे से पाटने के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 के परिसर में दूषित बरसाती पानी भर रहा है। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नाले में भरे मलबे को निकाल बरसाती पानी की निकासी सुचारू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सुनीता घिल्डियाल, एसएमसी अध्यक्ष निशा, अब्दुल अजीज ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर-3 और आवासीय स्थलों के पीछे बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला है। पानी की निकासी सुचारू रूप से होती थी, लेकिन नगर निगम की ओर से नाले को मलबे से पाटकर बंद कर दिया गया है, जिसके कारण दूषित बरसाती पानी प्राथमिक विद्यालय परिसर के साथ ही आसपास के घरों में घुस रहा है। जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में स्थलीय निरीक्षण कर जनहित में नाले को खोल कर पानी की निकासी सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें