फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हृदयाघात से डॉ. प्रेमचंद जोशी का निधन, संगठनों ने जताया शोक

Sat, 11 Oct 2025 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद जोशी का हृदयाघात से निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। पदमपुर सुखरो निवासी डॉ. प्रेमचंद जोशी किताब प्रकाशित कराने के लिए देहरादून गए हुए थे। वहीं, उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को पदमपुर सुखरो स्थित आवास पर लाकर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र मृणाल जोशी ने मुखाग्नि दी। पत्नी कमलेश जोशी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या रही हैं। स्व. डॉ. प्रेमचंद जोशी साहित्यांचल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे। साहित्यांचल के अध्यक्ष सीपी नैथानी, डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य, विपिन उनियाल, एपी डंगवाल, गोविंदराम ढंडरियाल, प्रेमचंद बलोदी आदि ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें