फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अपलिफ्टिंग योजनाओं के लिए शासन काे भेजी डीपीआर

Mon, 27 Apr 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक की पैनों घाटी के कांडानाला गांव के कटरौ व ढिकोलिया (पाराचौड़ तोक) में प्रस्तावित ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाओं के धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है। लघुडाल खंड श्रीनगर ने कांडानाला के लिए 1.36 करोड़ रुपये व ढिकोलिया के लिए 1.43 करोड़ की संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। ग्रामीण लंबे समय से सिंचाई व पेयजल की मांग कर रहे थे। वर्ष 2022 में सर्वे होने के बाद आपदा के चलते बजट अन्यत्र खर्च हो गया था। 24 सितंबर 2024 को पुनः सर्वे किया गया लेकिन योजना आगे नहीं बढ़ पाई थी। ग्राम प्रधान विनीता ध्यानी ने बताया कि कांडानाला, दियोड़ व कोटड़ी ग्राम पंचायतों में जल आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अब संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन योजनाओं के तहत मंदाल नदी, कतेड़ागाड और अगरगाड जल स्रोतों से गांवों को जोड़ा जाएगा। इससे कांडानाला क्षेत्र के चौड़, सौंटियाल खोला, बुडोला खोला, बैड़वाड़ी, सिसयी चौड़, ख्याड़ा, गजरोड़ा आदि गांव भी योजना से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


कांडानाला व ढिकोलिया में ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाएं प्रस्तावित हैं। विभाग की ओर से कांडानाला के लिए 1.36 करोड़ रुपये व ढिकोलिया के लिए 1.43 करोड़ रुपये की संशोधित डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। बजट उपलब्ध होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


- अनिल कुमार, एसडीओ लघुडाल खंड श्रीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें