फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डीएलएसए ने मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से नगर क्षेत्र की विभिन्न मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर दवाओं की जांच की गई। डीएलएसए के सचिव नाजिश कलीम की अगुवाई में टीम ने सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन व जेनेरिक ड्रग्स-इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल अभियान के तहत नगर क्षेत्र की विभिन्न मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। टीम ने दवाओं की गुणवत्ता, जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता और कालातीत व प्रतिबंधित दवाओं के स्टॉक की गहनता से जांच की। उन्होंने दवा विक्रेताओं/दुकानदारों को उपभोक्ताओं को केवल सुरक्षित और मानकों के अनुसार ही दवाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, औषधि निरीक्षक सीमा बिष्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, जिला पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बड़ोला और एसआई नवीन पुरोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें