फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या ने बनाया सपनों का चित्र, निबंध में स्वीटी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दुगड्डा ब्लाक स्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता में ब्लाक विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र सुखरौ कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम का उप शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने शुभारंभ किया। सपनों के चित्र प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, आर्यन द्वितीय और प्रियंका तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में स्वीटी नाज ने पहला, खुशबू रावत ने दूसरा और खुशी तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज में खुशबू पहले, ज्योति दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में हर्षित, विनीत, आशीष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अजय नौडियाल, सुरेंद्र सिंह, उमा बुडाकोटी, जागृति कुकरेती, सुनील प्रभा, जयंती बिष्ट, रेखा डंडरियाल, जयपाल सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह रावत, किरन लखेड़ा, नवीता रानी, विनय पाठक, संगीता उनियाल, अरुण कुकरेती आदि मौजूद थे। संचालन सुरदीप सिंह गुसाई ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें