कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों को जिला बदर की कार्रवाई की गई। दोनों अपराधियों के खिलाफ चार से आठ मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि अपर जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर हेमंत निवासी शिवपुर और नरेंद्र निवासी मानपुर के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 (क) के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कौड़िया चेकपोस्ट से बस में बैठाकर जनपद की सीमा से बाहर भेज दिया। साथ ही छह माह बाद ही पौड़ी जनपद में प्रवेश करने की हिदायत दी।