फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी का बीरोंखाल पहुंचने पर उनके स्वागत को उमड़ा जनसमूह। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जिला पंचायत पौड़ी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति देवी का शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र बीरोंखाल पंहुचने पर जोरद्वार स्वागत किया गया। वह बीरोंखाल की बमराडी वार्ड से अनुसूचित महिला आरक्षित सीट से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी। भाजपा ने उन्हें अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था, जिस पर उन्होंने जीत दर्ज की थी। शुक्रवार को क्षेत्र में पहुंचने पर बीरोंखाल की क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। समर्थकों ने इस मौके पर होली और दीवाली एक साथ मनाई। लोगों का कहना है कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिला का इस पद पर निर्वाचित होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मझगांव, जिवई, बैजरो, स्यूंसी, बीरोंखाल व कनेरा बाजार में जनता का आभार व्यक्त किया। जनता को विश्वास दिलाया कि वह जनता के सम्मान के लिए कार्य करेंगी व विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। इस अवसर पर उनके साथ डीसीबी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुट्टी, यूजर्स के डायरेक्टर ओमपाल बिष्ट, धीरेन्द्र चंद, विजेन्द्र ध्यानी, जगदीश मंमगाई, सतेंद्र रावत, दीप्ति प्रकाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें