पौड़ी। शिक्षक दिवस के मौके पर स्वामी राम निष्काम कर्मयोग ट्रस्ट मलेठी खैरासैंण सतपुली में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूरे जिले से 45 शिक्षकों का सम्मान किया गया। सम्मान पाने वालों में जीआईसी चिपलघाट से प्रवक्ता सुमित्रानंदन, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैड़ से राजेंद्र सिंह यादव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपली की प्रधानाध्यापिका सरोजनी नेगी आदि थे।
इंटरमीडिएट कॉलेज परसुंडाखाल में विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य सुलतान सिंह रावत को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य बीसीएस नेगी और अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह नेगी ने रावत को सम्मानित किया। इस दौरान बसंत सिंह नेगी, विनोद रावत व नवीन नैथानी आदि थे। इधर, राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली में भी शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सतीश चंद्र गैरोला थे। इस दौरान हरीश सडाना, भगवती प्रसाद बडथ्वाल व संजय ममगाईं आदि मौजूद थे।
मसीह सामाजिक संस्था एवं जॉन वेस्ली स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटक, लोकगीत, गढ़वाली गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर रेव्ह, बी मसीह, स्कूल मैनेजर राजेश मैनसल, राजेश मैनसल आदि थे।
चार मेधावी भी सम्मानित
पौड़ी। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने अपने जन्मदिवस पर चार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बेनाम ने अपनी राज्य आंदोलनकारी पेंशन (पांच हजार पांच सौ रुपये) मेधावियों में वितरित की। सम्मानित होने वालों में राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के 12वीं के छात्र अनुज पटवाल, 10वीं के अभिषेक पांडेय, मैसमोर इंटर कालेज के 12वीं के छात्र सुशील कुमार व 10वीं की छात्रा कामिनी दनोसी थी। ब्यूरो
फोटो समाचार